नई दिल्ली, मार्च 28 -- देश के अंदर पेट्रोल की समस्या भले ही उतनी ना हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल ने लोगों को परेशान जरूर किया है। फिर चाहे वो उसकी कीमत की बात रही हो, या फिर इसकी कमी की। हालांकि, सरकार पेट्रोल पर से 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। फिर भी पेट्रोल टू-व्हीलर की तुलना में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट अब तेजी से बढ़ा हो रहा है। खासकर, बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाढ़ आ चुकी है। कम कीमत के बाद भी कई मॉडल शानदार रेंज देते हैं। इन्हें देश के छोटे शहरों और गांव में काफी पंसद किया जाता है। इन सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में कई ऐसे मॉडल शामिल होते हैं जो लो स्पीड के साथ आते हैं। ऐसे में इनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक, 250 वाट से कम पाव...