कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब वाहनों के शोरूम में भी दिखने लगा है। कोडरमा के लोगों में पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों की तुलना में ईवी की डिमांड में इजाफा की बात सामने आ रही है। झुमरीतिलैया के विभिन्न कंपनियों के कुछ डीलरों ने हिन्दुस्तान को बताया कि जो भी ग्राहक आ रहे हैं, वे ईवी के बारे में अधिक क्वायरी कर रहे हैं। विभिन्न कंपनियों की इलेक्ट्रिक स्कूटियों की डिमांग सबसे अधिक देखी जा रही है। ईवी कारों की बुकिंग में भी तेजी आई है। दूसरी ओर, कुछ लोग यह सोचकर परेशान हो रहे हैं कि गाड़ी ले भी लेंगे तो जिले में चार्जिंग स्टेशन का अभाव है। दूसरी आरे, झुमरीतिलैया के कुछ कार शोरूम संचालकों ने हिन्दुस्तान को बताया कि फिलहाल सीएनजी वाहनों की डिमांड बहुत है। सौ में 70 फीसदी वाहन सीएनजी के ही बिक रहे हैं। शोरूम संचालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.