पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल, माइलेज घटने से बाइक सवार परेशान
हरदोई, सितम्बर 6 -- मल्लावां, संवाददाता। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों का माइलेज कम मिलने से बाइक सवार परेशान हैं। कई वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाइक पहले की अपेक्षा कम एवरेज दे रही हैं। पुरानी बाइकों का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर से भी कम होने का दावा किया जा रहा है। वाहन चालक अरुण कुमार, सोने लाल, संजय और अनिल कुमार ने बताया कि पेट्रोल महंगा होने के बावजूद बाइक का माइलेज कम हो गया है। इससे आने-जाने पर खर्च बढ़ रहा है। बाइक मैकेनिक छोटू मिश्रा ने बताया कि रोजाना कई बाइकें कम माइलेज की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। कुछ ग्राहक 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक के 20 किलोमीटर भी न चलने की शिकायत करते हैं। वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच कराने और कीमतों में राहत देने की मांग की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.