नई दिल्ली, अगस्त 29 -- कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 0.58 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 0.17 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पेट्रोलियम डिवीजन की एक अधिसूचना के अनुसार नई कीमतें 29 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेंगी।क्या है नई कीमतें? इस बदलाव के बाद पेट्रोल की खुदरा कीमत 342.02 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि हाई-स्पीड डीजल की कीमत 371.44 रुपये प्रति लीटर होगी। सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर का टैक्स और ड्यूटी लगाती रहेगी। HSD की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए 520.35 रुपये के उच्चतम स्तर से नीचे ...