पेट्रोल की किल्लत शुरू, बाइक और स्कूटी में आज मिल रहा सिर्फ 200 का तेल
जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। पेट्रोल और डीजल की किल्लत जमशेदपुर में भी शुरू हो गई। बुधवार सुबह 6 बजे से ही जमशेदपुर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर वाहन सवार की भीड़ लगने लगी थी। इधर, पंप के संचालकों ने बाइक और स्कूटी सवार को सिर्फ 200 का पेट्रोल और 2000 का ही डीजल देना शुरू कर दिया। जुगसलाई नया बाजार फिरंगी चौक के नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन को पेट्रोल डीजल की उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि शहर के वाहन सवार को पेट्रोल पूर्व की तरह सहूलियत से मिल सके। यह भी पढ़ें- जामताड़ा में दो पेट्रोल पंप पर साधारण पेट्रोल की किल्लत, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.