अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा। पंप कर्मियों ने पेट्रोल कार में गलती से डीजल डाल दिया। नतीजा, कार का इंजन व सेल्फ खराब हो गया। मामले में पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया है। वाहन ठीक कराने में हुए खर्च के अलावा मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति समेत वाद व्यय दिलाने की मांग की। उमरी निवासी कुलदीप सिंह के मुताबिक बीती 17 मार्च की शाम करीब 7:45 बजे वह कार में सवार होकर अमरोहा से गुजर रहे थे। रास्ते में उन्होंने मंडी धनौरा रोड पर गांव जलालपुर नरायन के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर कार रोकी व पंप कर्मियों से एक हजार रुपये का पेट्रोल डालने के लिए बोला, आरोप है कि पंप कर्मियों पेट्रोल की जगह कार में डीजल भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुलदीप सिंह की नजर मशीन पर पड़ी तो पंप कर्मियों ने मशीन बंद कर अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद पंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.