गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, हिंदुस्तान टीम। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध के दौरान मंगलवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी। गांव कस्बों में अफवाह फैल गया कि पेट्रोल खत्म होने वाला है। उसके बाद जिनके वाहन में पेट्रोल था, वे लोग भी पेट्रोल खरीदने निकल पड़े। कुछ लोगों ने नियमों का उलंघन करते हुए गैलन और डिब्बे में भी पेट्रोल खरीदने की कोशिश की। अधिकारियों का कहना है कि शहर और गांव कस्बों में पेट्रोल की कमी नहीं है। क्षेत्र के मछलीगाँव स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर मंगलवार को अफवाहों ने ऐसा असर डाला कि देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते पेट्रोल पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। वहीं पेट्रोल पंप के मैनेजर गणेश अरोरा ने बताया कि पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लो...