मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं है। पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल मिल रहा है। वहीं सीएनजी पीएनजी की किल्लत भी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंप स्वामियों ने यह जरूर बताया कि सुस्त गति से टैंकर आ पा रहे हैं लेकिन समस्या नहीं है। मुरादाबाद पेट्रोलियम डिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अनुसार जिले में सभी पंपों पर व्यवस्था सुचारू है। किसी को ईंधन की समस्या नहीं है। डिपो से गाड़ियां आ रही हैं और उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिल रहा है। मुरादाबाद जिले में कुल 165 पेट्रोल पंप हैं जिनमें 250 टैंकर लगभग प्रतिदिन पेट्रोल डीजल आता है। इसमें कोई कमी नहीं आई है। एचपीसी के पंपों पर जरूर कुछ कम मात्रा में माल आ रहा है लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...