गोरखपुर, अप्रैल 8 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार की रात 11 बजे के करीब एक युवक ने स्कूटी में पेट्रोल डलवाया सेल्समैन ने रुपये मांगे तो आरोपी युवक ने गाली देते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देकर चला गया। फिर 10 मिनट बाद एक महिला के साथ पहुंचा और सेल्समैन विनोद यादव के साथ दुबारा गाली गलौज और मारपीट करने लगा, बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की प्रार्थना पत्र पर मंगलवार की शाम शाहपुर पुलिस ने स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर और अज्ञात महिला, पुरुष के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.