नई दिल्ली, मार्च 9 -- Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की कोई तत्काल जरूरत नहीं दिखाई दे रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार अभी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी या एक्साइज ड्यूटी घटाने जैसे किसी कदम पर विचार नहीं किया जा रहा है।क्या है डिटेल सूत्रों का कहना है कि ईंधन की उपलब्धता और भंडार के मामले में भारत फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में है। देश के पास पर्याप्त तेल भंडार मौजूद हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई तेज उछाल का असर घरेलू बाजार पर तुरंत पड़ने की संभावना कम है। अधिकारियों का कहना है कि अभी देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। ज...