बगहा, मई 23 -- लौरिया, एक संवाददाता। बीते 15 मई से 23 मई के बीच में पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जो यह डीजल में कुल 5 रुपये और पेट्रोल पर 5 रुपया 24 रुपया तक की बढ़ोतरी हुई है। विदित हो कि 15 मई को डीजल का रेट लौरिया में 93.24 था , वह उस रात के मध्य रात्रि में आयल कंपनियों द्वारा 3 रुपया 9 पैसा बढ़ा दिया गया तो पेट्रोल का दर 106.94 पैसे था जिसमें कंपनी ने 3.32 की बढ़ोतरी कर दी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर बढ़ रही महंगाई से किसान-व्यापारी सभी बेहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पेट्रोलियम पदार्थों में की गई बढ़ोतरी के बाद पुन: चार दिनों के बाद 19 मई से फिर डीजल , पेट्रोल का दाम ऑयल कंपनियों ने बढ़ा दिया। इस बार डीजल में 95 पैसा और पेट्रोल में 96 पैसे की पेट्रोलियम कंपनी ने वृद्धि की। अभी ग्...