नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोगों को राहत देने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि परिवहन लागत घटने से फल, सब्जी, अनाज, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी नरमी आने की संभावना है, जिससे महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। किसान, छोटे व्यापारी, ऑटो-रिक्शा चालक, टैक्सी चालक, ट्रक ऑपरेटर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े लाखों लोग इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। ईंधन की लागत में कमी से उनकी आय में स्थिरता आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.