नई दिल्ली, अगस्त 19 -- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ये बढ़ोतरी भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने की है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.34 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 5.27 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस बदलाव के बाद, पेट्रोल की खुदरा कीमत 334.54 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 395.69 रुपये प्रति लीटर होगी। ये नई कीमतें लागू हो गई हैं। बता दें कि सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी लगाती रहेगी। पाकिस्तान में HSD की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए 520.35 रुपये के उच्चतम स्तर से नीचे आई है। यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट में DA पर भी हुआ फैसला? केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी यह भी पढ़ें- NSE IPO का इंतजार खत्म.....