नई दिल्ली, जून 19 -- अमेरिका- ईरान के बीच शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बीच भारत में आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाने की उम्मीद है। इस बीच, पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है।पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये की कटौती पाकिस्तान की सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 67 रुपये की कटौती की घोषणा की। इस कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 299.78 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 311.78 रुपये हो जाएगी। अभी ये कीमतें क्रमशः 373.78 रुपये और 378.78 रुपये प्रति लीटर हैं। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है। इसकी कीमत में बदलाव का असर मि...