पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद है तेल संकट
संतकबीरनगर, मई 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल संकट गहराता जा रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है, जबकि जहां उपलब्ध है वहां भी उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इससे वाहन चालकों और किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- जिले में एक दर्जन पेट्रोल पंप ड्राईतेल की कमी मेंहदावल क्षेत्र के बीएमसीटी बाईपास मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पिछले चार दिनों से ड्राई चल रहा है। वहीं तहसील मार्ग और सांथा रोड स्थित पंपों पर भी डीजल और पेट्रोल की किल्लत बनी रही। तेल लेने पहुंचे लोगों को एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ा। कई स्थानों पर बाइक चालकों को मात्र 100 से 200 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया गया, जबकि डीजल भी एक हजार रुपये से अधिक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.