नई दिल्ली, जुलाई 18 -- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से हलचल होने लगी है। इस माहौल के बीच भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः Rs.5.44 और Rs.31.05 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 20 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत Rs.316.15 प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत Rs.354.35 प्रति लीटर हो गई है।Rs.520.35 तक गई थी डीजल की कीमत पाकिस्तान में डीजल की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए Rs.520.35 के उच्चतम स्तर से नीचे आई है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इसकी कीमत Rs.281 प्रति लीटर से बढ़ना शुरू हुई थी। मार्च के पहले हफ्ते में Rs.266 से बढ़ना शुरू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को Rs.45...