नवादा, मई 24 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। ​नवादा के स्थानीय बाजारों विजय बाजार, पुरानी बाजार, मेन रोड और प्रजातंत्र चौक समेत अस्पताल रोड, स्टेशन रोड आदि में बाहर से आने वाली राशन सामग्रियां महंगी हो सकती हैं। यही नहीं घर बनाना, सड़क पर चलना, होटल और रेस्टोरेंट में खाना से लेकर खेती किसानी तक पर इस असर पड़ने वाला है। शहर के वीआईपी कॉलोनी की रहने वाली गृहिणी इंदू देवी कहती हैं, दो महीने पहले जो बजट 8,000 रुपये में सिमट जाता था, आज वह 11,000 रुपये पार कर रहा है। सरसों तेल से लेकर दालों तक के दाम आसमान छू रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से घर से लेकर सड़क तक बिगड़ेगा बजट समझ नहीं आता कि कहां कटौती करें। वहीं, पार नवादा क्षेत्र की आरती देवी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने स...