औरंगाबाद, मई 15 -- पेट्रोल पंप पर कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल लेते हुए दिखे पेट्रोल पंप संचालक भी हैं परेशान फोटो- 15 मई एयूआर 8 कैप्शन- औरंगाबाद में शुक्रवार को पंप पर बाइक में तेल देता नोजल कर्मी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के बाद औरंगाबाद जिले में भी असर दिखने लगा है। कीमत के बढ़ने के बाद लोगों को चिंता सताने लगी है। यह भी पढ़ें- तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वारकीमतों में वृद्धि जिला मुख्यालय में सभी पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को नई कीमत से तेल दिया गया। पेट्रोल जो गुरुवार को 106 रुपए था वह शुक्रवार को 110 रुपए 34 पैसे की दर से मिल रहा था। इसी तरह डीजल 93.32 रुपए था जो शुक्रवार को 95 रुपए 99 पैसे के हिसाब से मिलने लगा। इस बढ़ोतरी के बाद भी लोग यह मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में कीमत...