नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार के सूत्रों ने अहम जानकारी साझा की है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद देश की एनर्जी स्टॉक स्थिति में सुधार हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, स्थिति बेहतर होने से सरकार को अधिक भरोसा हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मित्र के साथ मिलकर शांति और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध, नेपाल में नई सरकार पर PM सरकार ने क्रूड ऑयल आयात में विविधीकरण की रणनीति अपनाई है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता कम हुई है। सूत्रों ने बता...