कन्नौज, मार्च 27 -- कन्नौज। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की खबरों के बीच जिले में ईंधन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। गैस की किल्लत की चर्चाओं के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। इसका असर साफ तौर पर जीटी रोड, कोतवाली रोड समेत प्रमुख मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के रूप में सामने आ रहा है, जहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित सभी 82 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दैनिक खपत के अनुरूप डिपो से ईंधन की आपूर्ति भी नियमित रूप से हो रही है और कहीं कोई वास्तविक स...