गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने पेट्रोलियम वृद्धि पर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुनाफा कॉर्पोरेट का महंगाई जनता की। एक्स हेंडल पर विश्वविजय सिंह ने लिखा कि,'पिछले तीन साल में जब अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल सस्ता रहा, तब तेल कंपनियों ने करीब 16,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। लेकिन उस राहत का एक हिस्सा भी आम जनता तक नहीं पहुंचा। पेट्रोल-डीजल के दाम नीचे नहीं आए। अब जैसे ही कच्चा तेल थोड़ा महंगा हुआ, सरकार ने जनता पर फिर बोझ डाल दिया। कंपनियों ने अपना मुनाफा कम नहीं किया, बल्कि एक्साइज और वैट के जरिए कीमतें ऊपर धकेल दी गईं। यह भी पढ़ें- शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने पर बीजेपी पर बरसी कांग्रेस यही है 'अमृत काल' का हिसाब, मुनाफा कॉर्पोरेट का...