बिजनौर, सितम्बर 5 -- पेट्रोलियम डिपो के पास पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रही मालगाड़ी डिरेल- पटरी से उतर गई। जिसकी सूचना पर रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक बहाली का कार्य शुरु कराया। शुक्रवार की शाम अचानक रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। दरअसल सूचना मिली कि पेट्रोलियम डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रही रैक मालगाडी पटरी से उतर गई। रेलवे प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया। सूत्रो के अनुसार रैक के दो पहिये पटरी से उतरने की बात सामने आयी है。

घटना का विश्लेषण नजीबाबाद में आदर्श नगर क्षेत्र काफी संवेदन शील माना जाता है क्योकि यहां पर पेट्रोलियम डिपो स्थित है। रेलवे की ओर से मालगाड़ी में टैंकर के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ डिपो में पहुं...