देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में सपा कार्यालय में सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े दामों, नीट की पेपर लीक होने से परीक्षा रद होने पर चर्चा की गई। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े हुए दाम वापस करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सपा का प्रदर्शनमहंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतें समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में Rs.3 प्रति लीटर एवं सीएनजी के दामों में 2 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। पेट्रोल- डीजल एवं सीएनजी की कीमत में मूल्य वृद्धि कर सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा स...