पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति में 40% की कटौती जिले के अधिकांश पंपों पर डीजल संकट
रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत अब पेट्रोल पंपों पर साफ दिखने लगी है। शहर से लेकर हाईवे तक कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने की स्थिति बन गई है। जबकि कुछ पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं है का बोर्ड लगाया जा रहा है। हालात यह हैं कि किसी रूट में एक पंप पर तेल मिल रहा है तो दूसरे पंप पर आपूर्ति ठप है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले में पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति में करीब 40 प्रतिशत कटौती की गई है। कंपनियों ने सीमित उपलब्धता को देखते हुए नया वितरण सिस्टम लागू किया है। इसके तहत किसी एक रूट में स्थित एक कंपनी के सभी पंपों को एक साथ तेल नहीं दिया जा रहा है। प्रतिदिन दो से तीन पंप छोड़कर अलग-अलग पंपों को पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की जा रही है। ताकि हर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को किसी न किसी पंप पर तेल मिल सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.