बहराइच, अप्रैल 7 -- रुपईडीहा। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रुपईडीहा होकर दर्जनों की संख्या में एयर ट्रैफिक फ्यूल, पेट्रोल व डीजल सहित आदि पेट्रोलियम पदार्थ दर्जनों की संख्या में नेपाल जा रहे हैं। नेपाल सरकार इसपर भारी टैक्स लेती थी। अब पूर्वाधार कर व कस्टम कर पर 50 प्रतिशत की छूट देने का आदेश नेपाल सरकार ने किया है। नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल पर 25 रुपया 23 पैसा व डीजल पर 12 रुपया 2 पैसा नेपाली आईसीपी पर स्थापित कस्टम को अदा करना पड़ता था। नेपाल सरकार के इस निर्णय के अनुसार निगम को राहत मिली है। गैस सिलेंडर पर नेपाल सरकार 324 रुपया 95 पैसा कर लेती लेती थी। एयर ट्रैफिक फ्यूल पर 34 रुपया 48 पैसा टैक्स लिया जाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.