पेट्रोलियम पदार्थों के लिए पंप पर दिखी भीड़, लगी लंबी कतार
सीवान, मई 16 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होते ही बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को सुबह से ही लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। स्थिति यह रही कि कई पंपों पर लंबी कतारें सड़क तक पहुंच गईं, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- हसनपुरा पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़कीमतों में वृद्धि का कारण जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसके चलते तेल कंपनियों ने करीब चार वर्षों बाद ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.