पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
मथुरा, मई 19 -- मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं सीएनजी के दाम बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से रोजमर्रा की वस्तुएं और खाद्य पदार्थ महंगे हो रहे हैं। कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से खेती की लागत और परिवहन खर्च भी बढ़ेगा। जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए। संचालन गौरां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.