पेट्रोलियम टैंकरों से लग रहा जाम, एसडीएम ने दिए निर्देश
बरेली, मई 21 -- आंवला।नगर में तीन पेट्रोलियम डिपो के टैंकरों के सड़क पर अनियमित खड़े होने से रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लग रहा है। इससे रेल यात्रियों तथा राहगीरों को परेशानी हो रही है। एसडीएम विदुषी सिंह ने तीनों डिपो प्रबंधकों को कार्रवाई को पत्र भेजा है।कुछ अधिवक्ताओं ने 16 मई को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। कहा कि आंवला में तीनों पेट्रोलियम डिपो के टैंकर रोड पर अवैध रूप से खड़े रहते हैं। प्रत्येक डिपो की अपनी अलग- अलग पार्किंग है। टैंकर भरने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक है। बावजूद तीसरी लाइन टैंकर भरने की लग जाती है। इससे स्टेशन रोड पर भीषण जाम लग जाता है। कई बार तो सवारियों की ट्रेन भी छूट जाती है।एसडीएम विदुषी सिंह ने डिपो प्रबंधकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि पार्किंग की व्यवस्था कराएं। सुनिश्चित करें कि सड़कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.