वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बुधवार को मकबूल आलम रोड स्थित होटल में बैठक हुई। ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध विराम का उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई।उद्यमियों ने कहा कि युद्ध विराम से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति, हवाई सेवा और लॉजिस्टिक को तत्काल राहत मिली है। कच्चे तेल की कीमत कम होने से परिवहन सस्ता होगा। शेयर मार्केट में मजबूती आएगी। संगठन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि करीब डेढ़ माह से ईंधन की किल्लत से कई वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो गया था। होमुर्ज जलडमरू मध्य के फिर से खुलने से तेल और अन्य सामानों की आपूर्ति सुचारु होगी।प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ बरनवाल ने कहा कि परिवहन मार्ग खुलने से ईंधन की बेहतर आपूर्ति होगी। जिससे उद्योगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। ईंधन सरच...