पेट्रोलियम कीमतों पर कंट्रोल रखना होगा; मायावती बोलीं- महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र को ये सुझाव दिया
लखनऊ, मई 2 -- बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक साथ 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम जनता में बेचैनी बढ़ी है और पहले से महंगाई का सामना कर रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। मायावती ने कहा कि यह बढ़ोतरी केवल व्यापारियों ही नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को भी प्रभावित करेगी। होटल, ढाबा और रेस्तरां चलाने वालों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से अपील की कि चुनाव के दौरान जिस तरह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था, उसी नीति को अब भी जारी रखा जाए। मायावती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.