एटा, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के गांव लाडमपुर कटारा स्थित भूमिराज कालेज के समीप ऑयल इंडिया लिमिटेड जमीन के अंदर कच्चे तेल की तलाश में खोदाई कर रही है। शनिवार को भी खोदाई जारी रही। इसके बाद गांव पहाड़पुरा में भी खोदाई की जाएगी। अल्फा जीरो कंपनी के अधिकारी गांव लाडमपुर कटारा में डेरा डाले हुए है। कच्चे तेलों और प्राकृतिक गैसों की तलाश करने के लिए खोदाई कर रहे हैं। जमीन की खुदाई का कार्य प्रारम्भ हो गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश भर के 44 जिलों में कार्य चल रहा है। जांच टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। हैवी ड्रिलिंग मशीनों के सहारे कच्चे तेल की तलाश शुरू हुई है। अधिकारियों ने मशीनें लगाकर जमीन की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। खोदाई जमीन के अंदर 80 फुट की जाएगी और 6060 मीटर दूरी पर खोदाई का कार्य किया जाएगा।फील्ड ...