पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर, पाकुड़ से विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा एवं बेहतर विधि- व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। नए वाहनों के उपलब्ध होने से पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि इन संसाधनों के माध्यम से जिले में शांति, सुरक...