ललितपुर, जनवरी 15 -- भवरात पर वन्य जीवों के शिकार को मड़ावरा और आस पास क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि वन विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की पेट्रोलिंग से उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और वह अपना जाल छोड़ फरार हो गए। अफसरों को इसकी जानकारी देकर वन कर्मी उनकी तलाश में जुट गए हैं। शिकार के मामले मे चर्चित अतिसंवेदनशील वन क्षेत्रों में शुमार मड़ावरा में शिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यहां पुलिस कर्मियों के साथ वन विभाग के अफसर व कर्मचारी भी देर रात्रि तक जंगलों के भीतर गश्त कर रहे हैं। उनकी यह सक्रियता शिकारियों और तस्करों के लिए आफत बन गयी है। वह जंगल के भीतर जाल नहीं लगा पा रहे हैं। वन विभाग की टीम को इस तरह सक्रिय देख शिकारी देर रात्रि जंगलों में दाखिल होना चाहते हैं लेकिन चौबीस घंटे की सतर्कता ने उनके पसीने छु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.