रांची, मार्च 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची पुलिस की ओर से सिल्ली थाना को बेहतर पुलिसिंग के लिए दो वाहन दिए गए हैं। सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए एक बोलेरो एवं हाइवे पेट्रोलिंग के लिए एक बोलेरो दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे इलाके में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि पहले थाना क्षेत्र में खराब पेट्रोलिंग वाहन के कारण पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.