औरैया, जून 6 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर में फ्लाइओवर पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से बाइक सवार युवकों द्वारा मोबाइल फोन छीन लिए जाने की घटना पर पुलिस जांच कर रही है।

घटना का विवरण औरैया रोड के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सत्यम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी कैंजरी हाल निवास कलेक्ट्री रोड दिबियापुर गत शाम अपनी ड्यूटी से लौटकर रात्रि 9 और 10 बजे के बीच पैदल ओवरब्रिज से मोबाइल से बात करते हुए घर जा रहा था, तभी पीछे से आए अपाचे सवार तीन युवकों ने सत्यम का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल पर मौका मुआयाना कर पीड़ित से वार्ता कर पुलिस बाइक सवार को तलाशने में लग गई। पीड़ित के अनुसार पुलिस अधीक्षक को भी पूरा मामला बताया गया , वहीं एसओजी टीम भी आ गई और पीड़ित से पूरा घटनाक्रम का ब्य...