कानपुर, फरवरी 17 -- बिल्हौर, संवाददाता। कानपुर कमिश्नरेट के शिवराजपुर में एक पेट्रोलपंप और कोल्डस्टोरेज के पास नाश्ते की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों में दुकान में रखे तीन सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गए। सिलेंडरों की फटने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। एसओ शिवराजपुर ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शिवराजपुर कस्बे में थाने से दो सौ मीटर दूर एक कोल्डस्टोरेज और पेट्रोलपंप के पास सर्वेश गुप्ता की नाश्ते की दुकान है। पास में एक और नाश्ते व किराने की दुकान है। एसओ शिवराजपुर अमित सिंह के मुताबिक मंगलवार भोर पहर सर्वेश की दुकान में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दुकान में सो रहे सर्वेश और उसकी पत्नी को तेज आग की लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.