नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एक तरफा दबदबा है। इसकी बड़ी वजह कंपनी के पोर्टफोलियो में अलग-अलग कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों की एक बड़ी रेंज का होना है। टियागो EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.99 लाख रुपए है, जबकि हैरियर EV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 30.43 लाख रुपए है, जो इस रेंज में सबसे महंगी कार है। इनके बीच पंच EV, नेक्सन EV और कर्व EV जैसे मॉडल आते हैं, जबकि हाल ही में लॉन्च हुई सिएरा EV ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक और इलेक्ट्रिक SUV का ऑप्शन दिया है। यह रेंज ऐसे समय में आई है जब टाटा की कारों में ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स के अनुसार, पिछले 6 महीनों में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग तीन गुना बढ़ ग...