पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े, बढ़ेगी महंगाई
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बाद ठीक चार वर्ष बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर दी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले 21 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी। इसके बाद सरकार ने उत्पाद शुल्क में बदलाव किया, पर खुदरा कीमतों पर असर नहीं पड़ा। पेट्रोल और डीजल के साथ दिल्ली और मुंबई सहित दूसरे शहरों में सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में यह इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कंपनियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.