जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अभी भी बना हुआ है। जंग की तपिश में महंगाई बढ़ने लगी है। कुछ ही दिन पहले बढ़े पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों का असर सब्जियों पर दिखने लगा है। जो सब्जियां बाहर से आती हैं उनपर महंगाई का असर दिख रहा है। वहीं कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत है। सिंगरामऊ के एक पंप पर डीजल पेट्रोल नहीं मिल रहा है, केवल सीएनजी मिल रही है, जबकि केराकत के एक पंप पर तेल नहीं है। तेल का दाम बढ़ने के कारण धीरे धीरे माल भाड़ा बढ़ने लगा है। जिन कारोबारियों के यहां अभी पुराना मॉल है वह तो उसी दर पर बेच रहे हैं, लेकिन जिनके पास नया आ रहा है वह रेट बढ़ाकर दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी हालांकि अभी जौनपुर में इसका ज्यादा असर नहीं है। माल भाड़ा अभी बढ़ा नहीं है, ...