रांची, मार्च 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वैश्विक युद्ध की स्थिति को देखते हुए राज्य पुलिस ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (रेल सहित) को निर्देश दिया है कि वे पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी/कालाबाजारी पर आवश्यक निगरानी करें। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी करें। इसके अलावा भ्रामक समाचार/अफवाह फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें। इसे लेकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) ने सभी जिलों को पत्र लिखा है। पत्र में रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। यह पत्र बीते 13 मार्च को लिखा गया है। इसमें जिक्र है कि विभिन्न देशों के बीच हो रहे युद्ध के कारण संभावित विधि व्यवस्था की समस्या पर विशेष निगरानी रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.