नई दिल्ली, जुलाई 1 -- पेट्रोल, डीजल, LPG के बाद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल भी आज सस्ता हुआ है। केंद्र सरकार ने बुधवार को घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एविएशन टर्बाई फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बता दें 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज 183.50 रुपये की कटौती की गई है, जो इस साल की पहली कमी है। जबकि,, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर नायरा ने पेट्रोल के दाम 5 और डीजल के 3 रुपये घटाई है। जबकि, सरकारी कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह भी पढ़ें- 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन तोहफाएक दिन पहले ही बढ़ा था ...