पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक, 5 साल में कौन सी कार पड़ेगी सबसे सस्ती? जानिए खर्च का पूरा हिसाब
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- कार खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी एक्स-शोरूम कीमत और माइलेज पर ध्यान देते हैं। लेकिन कार खरीदने के बाद भी हर महीने कई तरह के खर्च होते हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल या बिजली का खर्च, सर्विसिंग, इंश्योरेंस और मरम्मत शामिल हैं। ऐसे में सिर्फ कम कीमत वाली कार खरीदना ही हमेशा फायदे का सौदा नहीं होता। कई बार महंगी कार लंबे समय में कम खर्चीली साबित हो सकती है। आइए समझते हैं कि अगर आप 5 साल तक कार चलाते हैं, तो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक में से किसका खर्च कितना हो सकता है।5 साल में ईंधन पर कितना खर्च? मान लीजिए कि आप 5 साल में कुल 60,000 किलोमीटर कार चलाते हैं। यानी हर महीने करीब 1,000 किलोमीटर। इस हिसाब से पेट्रोल कार में करीब 4.08 लाख रुपये का ईंधन खर्च आएगा। डीजल कार में यह खर्च करीब 2.85 लाख रुपये होगा। वहीं, स्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.