पेट्रोल, एलपीजी की हो रही जमाखोरी-कालाबाजारी
गोंडा, मार्च 28 -- तरबगंज, गोंडा, संवाददाता। घरेलू गैस, डीजल और पेट्रोल जहां आम लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है, वहीं कुछ लोगों ने ईंधन की कालाबाजारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोग घरेलू गैस सिलेंडर और बड़े-बड़े डब्बों में डीजल व पेट्रोल इकट्ठा कर चुपके से अधिक दामों पर बेच रहे हैं। यह समस्या खासकर ग्रामीण इलाकों में अधिक देखी जा रही है। कुछ वाहन की टंकी में तेल अलग-अलग पंपों से भरवाकर डब्बों में खाली कर रहे हैं। इस तरह इन लोगों ने आपदा को अवसर में बदलकर कमाई का जरिया बना लिया है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित करने में लगी हुई है। डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति पंपों पर पहुंचते ही खत्म हो जा रही है। जिन लोगों को अपने कार्यालय, दुकान या किसी आवश्यक काम के लिए जाना है, उन्हें जरूरत के अनुसार डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.