लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ। माल के बीरपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प पर एक दबंग ने तेल भराने के बाद कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि दबंग ने पेट्रेल पम्प फूंकने के साथ ही जान से मारनेद की धमकी दी। पेट्रोल पम्प मालिक जुगुल किशोर तिवारी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बीरपुर गांव निवासी रंजीत बाइक से पेट्रोल पम्प पर पहुंचा और 100 रुपये का तेल भरवाया। आरोप है कि पेट्रोल का पैसा मांगने पर आरोपी ने कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। पम्प मालिक जुगुल किशोर तिवारी ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.