हजारीबाग, जून 15 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पेटो स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सांसद मद से बनने वाले यात्री शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी ।

योजना की स्वीकृति बताया गया कि इस महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति भाजपा के वरिष्ठ नेता आशेश्वर यादव एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव द्वारा सांसद को मांग पत्र सौंपे जाने के बाद हुए। ग्रामीणों की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए सांसद ने यात्री शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। निर्माण कार्य का कार्यान्वयन जिला अभियंता के माध्यम से कराया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों का स्वागत स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल...