पेटी बांधते समय लाइनमैन करंट की चपेट में आया
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। शहर के लेबर चौराहा, बाई का बाग इलाके में मंगलवार रात बिजली विभाग के एक लाइनमैन के साथ हादसा हो गया। पेटी (केबल ज्वाइंट) बांधते समय अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तेज धमाका हुआ और लाइनमैन उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसका चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने घायल लाइनमैन चंद्रभान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और इलाज की समुचित व्यवस्था कराई। यह भी पढ़ें- तार जोड़ते समय लाइनमैन पर गिरा बिजली का खंभा, गंभीर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेटी बांधने के दौरान अचानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.