हापुड़, जून 4 -- पेटीएम सही करने के बहाने एक व्यक्ति ने एक होटल संचालक के खाते से 59999 रुपये निकाल लिए और दोबारा आने का झांसा देकर फरार हो गया। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में गया। जहां न्यायालय ने हापुड़ देहात पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए है। वादी के अधिवक्ता न्यू शिवपुरी निवासी अंकित अग्रवाल ने बताया कि थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला धनश्यामपुरा निवासी अमित शर्मा ने यहां की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि गढ़ पर पक्का बाग के पास उनका एक होटल है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजीटल ट्रांजेक्शन के रूप में पेटीएम की सुविधा भी ग्राहकों को उप्लब्ध कराते हैं। पीड़ित के पेटीएम में कुछ समय पूर्व कुछ तकनीकी खराबी आई थी। जिस पर उन्होंने टो...