पेटरवार व कसमार के गांवों में पेयजल संकट
बोकारो, अप्रैल 26 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया और पेटरवार प्रखंड में पेयजल की गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है और कसमार में तो हाहाकार की स्थिति है। भाकपा नेता सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद बतलाया कि कसमार के 59 गांवों को पानी आपूर्ति करने के लिए तेनुघाट डैम में निर्मित इंटेकवेल का निर्माण अधूरा पड़ा है। पेटरवार के चरगी, कोह, उत्तासारा,उ लगड्ढा व ओरदाना पंचायतो में निर्मित जलमीनारों का उपयोग नहीं हो रहा है। गोमिया के दूधमो में निर्मित कर्रीखुर्द जलापूर्ति योजना से चुट्टे, लोधी व कर्रीखुर्द पंचायत में तथा तिहडवा में निर्मित पंप हाउस से चतरोचट्टी, सीधाबारा व हुरलुग पंचायतों के कई गांवों में जलापूर्ति होनी है किंतु नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- करमपहाड़ पहाड़िया गांव में पेयजल के लिए हाहाकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.