बोकारो, मार्च 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज हवा और गर्जन के साथ हुई मूसलाधार बारिश से एक और जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली , वही दूसरी ओर बारिश से विभिन्न प्रकार के फसलों की क्षति पहुंची है। पेटरवार व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा व गर्जन के साथ करीब आधा घंटा तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई। ऐसे समय में बारिश होने पर महुआ प्रभावित हो गया। इसके अलावे खेत- बारी में लगे गेहूं, प्याज, टमाटर, गोभी आदि फसलों पर बुरा असर पड़ा। ग्रीष्म ऋतु में होने वाले फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। बेमौसम बारिश के कारण पेटरवार के विभिन्न गांवों में ईंट बना रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा, जिसके कारण ईंट बर्बाद हो गया। बारिश के कारण पेटरवार के कई क्षेत्रों में जल जमाव हो गया, जि...