पेटरवार व आसपास के क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के साथ मनी ईद-उल-फितर का त्योहार
बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही अकीदत, मोहब्बत और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शनिवार को ईद-उल-फितर के दौरान मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पेटरवार स्थित जामा मस्जिद ने इमाम हाफिज सिद्दीक ने ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ाई। पेटरवार सहित सदमा, लुकैया, जरूवा टांड लुकैया पांडेय टोला, उत्तासारा, चिनिया गड्ढा, हडमिता, पन्ना टांड, छपर गड्ढा सहित अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान भारी संख्या में ईद की नमाज अदा करने लोग मस्जिद में आये थे। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ फैलाकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईद-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.